होम IIT Bombay में छात्र की मौत से हड़कंप, Exam में ChatGPT इस्तेमाल के बाद क्या हुआ? CJP फाउंडर ने उठाया बड़ा सवाल
IIT बॉम्बे के पवई कैंपस में शुक्रवार को दूसरे वर्ष के एक छात्र की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक छात्र एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech की पढ़ाई कर रहा था। घटना के सामने आने के बाद छात्रों की मानसिक और शैक्षणिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
IIT बॉम्बे के पवई कैंपस में शुक्रवार को दूसरे वर्ष के एक छात्र की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक छात्र एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech की पढ़ाई कर रहा था। घटना के सामने आने के बाद छात्रों की मानसिक और शैक्षणिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी प्रतिक्रिया दी है।
अभिजीत दीपके ने इस घटना पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए छात्रों की जिंदगी और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, "दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में भी छात्र मर रहे हैं और मुंबई जैसे बड़े शहर में भी. यह संकट हर जगह फैला हुआ है. छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी?"
उनकी इस प्रतिक्रिया में देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों की मौत की घटनाओं का जिक्र करते हुए छात्र जीवन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सवाल उठाया गया है।
IIT बॉम्बे के मुताबिक, घटना वाले दिन छात्र को परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। संस्थान ने बताया कि छात्र ने परीक्षा के प्रश्नपत्र को ChatGPT पर अपलोड करके उसके जवाब हासिल करने की कोशिश की थी।
परीक्षा के दौरान सामने आई इस घटना के बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट गया। बाद में उसे कमरे में मृत पाया गया। घटना के बाद संस्थान में भी हड़कंप मच गया।
IIT बॉम्बे ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि छात्र के खिलाफ इस मामले में कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की गई थी। संस्थान के अनुसार, विभाग प्रमुख और परीक्षा से जुड़े शिक्षक ने छात्र से बातचीत की थी और उसे समझाया था कि परीक्षा में हुई इस घटना का उसके अकादमिक करियर पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
IIT बॉम्बे के मुताबिक, बातचीत के बाद छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में वापस चला गया था। इसके बाद वह अपने कमरे में मृत पाया गया। घटना ने संस्थान में छात्र सुरक्षा, परीक्षा संबंधी दबाव और छात्रों के मानसिक कल्याण को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।