होम स्वदेशी मेले में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर, सांसद बोले-विदेशी प्रोडक्ट को दूर कर स्वदेशी बनाए
मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर ने साथ-साथ अलग अलग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कलेक्ट्रेट सभागार में वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से 24 एमबीबीएस चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए
शाहजहांपुर | वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर ने साथ-साथ अलग अलग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कलेक्ट्रेट सभागार में वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से 24 एमबीबीएस चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए। खिरनीबाग में यूपी ट्रेड शो, स्वदेशी मेले मे पहुंचकर मंत्री और सांसद ने लोगों को स्वदेशी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने को लेकर संबोधित किया। इसके बाद जिला पंचायत बोर्ड मीटिंग में पहुंचकर संबोधित किया। सांसद ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वदेशी को बढ़ावा देने और स्वास्थ को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि शाहजहांपुर में अलग अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसमे सबसे खास विदेशी प्रोडक्ट को दूर कर स्वदेशी को अपनाने वाली यूपी ट्रेड शो है। जिसमे स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए उतपादक को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि देश में बने प्रोडेक्ट को इस्तेमाल करना भी देश की सेवा जैसा है ।क्योंकि जितना स्वदेशी अपनाएंगे उतना ही उसको बनाने वाले खुशहाल होंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पर सबसे ज्यादा कार्य कर रहे हैं। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई हैं। उन योजनाओं के माध्यम से सरकार स्थानीय लोगों को उत्पादन की क्षमता बढ़ाने का मौका दे रही है ।ताकि देश में विदेशी प्रोडक्ट को पूर्ण रूप से बंद किया जा सके। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ के प्रति भी बेहतर कार्य कर रही है। जब से देश और प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है। तब से राजकीय मेडिकल कालेज की संख्या बढ़ी है। मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। डाक्टरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।