होम सैफई में बनेगा नेताजी स्मारक, मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव का ऐलान, बोले- पीढ़ियों को करेगा प्रेरित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2025 03:21 PM

सैफई में बनेगा नेताजी स्मारक, मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव का ऐलान, बोले- पीढ़ियों को करेगा प्रेरित

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बड़ा ऐलान किया। सैफई में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि नेताजी के नाम पर एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा

सैफई में बनेगा नेताजी स्मारक, मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव का ऐलान, बोले- पीढ़ियों को करेगा प्रेरित

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा संस्थापक और अपने पिता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बड़ा ऐलान किया। सैफई में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि नेताजी के नाम पर एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से जोड़ने का काम करेगा।

अगले साल नेताजी के जन्मदिन पर होगा उद्घाटन

अखिलेश यादव ने कहा, “यह स्मारक नेताजी और समाजवादी विचारधारा को समर्पित होगा। यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और नेताजी अपने विचारों के रूप में हमेशा हमारे बीच रहेंगे। हमारी कोशिश होगी कि अगले वर्ष तक यह प्रेरणा स्थल तैयार हो जाए और 22 नवंबर 2026, नेताजी के जन्मदिन पर एक बड़े कार्यक्रम के साथ इसका उद्घाटन किया जाए।”

नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प

कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए किसानों, गरीबों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि “नेताजी ने हमेशा समाजवाद और सेकुलरिज्म को मजबूत करने का काम किया और उनके फैसलों से समाज में सकारात्मक बदलाव आए।”

सपा नेताओं ने याद किए नेताजी के योगदान

इस अवसर पर सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव, रामजी लाल सुमन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
रामजी लाल सुमन ने कहा, “मुलायम सिंह यादव का भारत के समाजवादी आंदोलन में अद्वितीय स्थान है। जब 1977 में समाजवादी धड़े जनता पार्टी में विलीन हो गए थे, तब समाजवादी आंदोलन लगभग समाप्त हो गया था। लेकिन 1992 में नेताजी ने सभी समाजवादियों को एकजुट कर समाजवादी पार्टी का गठन किया। जब तक देश में असमानता और बेरोजगारी रहेगी, समाजवादी विचारधारा प्रासंगिक बनी रहेगी।”

‘नेताजी ने कभी किसी की मदद से गुरेज नहीं किया’

राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, “नेताजी का जनाधार उनकी पार्टी से कहीं आगे तक फैला हुआ था। उन्होंने कभी किसी की मदद से इनकार नहीं किया, चाहे वह भाजपा, कांग्रेस या बसपा से जुड़ा व्यक्ति ही क्यों न हो। उन्होंने हमेशा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी सच्चे काम के लिए आए, उसकी तुरंत मदद की जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज के वंचित वर्गों को सम्मान दिलाया और उन्हें “सिर ऊंचा करके चलने का आत्मविश्वास” दिया।

तीन बार मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव (1939–2022) तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार भारत के रक्षा मंत्री रहे। वे डॉ. राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा से गहराई से प्रभावित थे। अपने पांच दशक लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया।
10 अक्टूबर 2022 को 82 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था और सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)