होम सांसद अरुण सागर ने 750 बाढ़ पीड़ितों को विभिन्न विधानसभा में राहत सामग्री किट बांटी,बाढ़ पीड़ितों से मिलकर हर संभव मदद का दिया भरोसा
नगर विधानसभा के तारीन टिकली और ददरौल विधानसभा के राईखेड़ा पहुंचे सांसद ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
शाहजहांपुर | भाजपा सांसद अरुण सागर ने नगर विधानसभा और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट वितरित की हैं। इस दौरान कई बाढ़ पीड़ितों ने सांसद को अपनी समस्या भी बताई। सांसद ने संबधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। उसके बाद सांसद ने राईखेड़ा स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।सांसद ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
शाहजहांपुर में एक सप्ताह पहले गर्रा और खन्नौत नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। जिससे ददरौल और नगर विधानसभा की कुछ कालोनियां बाढ़ की चपेट में आ गई थीं। घरो में पानी भरने और फसल बर्बाद होने पर बाढ़ प्रभावित लोगों को आश्रय स्थल में ठहराया गया था। प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार उनको राहत सामग्री किट का वितरण किया जा रहा है। गुरूवार को भाजपा सांसद अरुण सागर ने बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने के लिए नगर विधानसभा क्षेत्र के तारीन टिकली में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम सदर समेत सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे। यहां उन्होंने 250 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट का वितरण किया। इस दौरान किसानों ने उनको बाढ़ के बाद आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उसके बाद सांसद ने अधिकारियों के साथ ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राईखेड़ा का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने करीब 500 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटी। उसके बाद सांसद ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और किसानों से उनकी बर्बाद हुई फसल की जानकारी ली।
सांसद ने बताया कि शाहजहांपुर जिले की कई तहसील क्षेत्र के कई गांवों बाढ़ की चपेट में आए थे। जब बैराज से पानी छोड़ा जाता है तब इस तरह की परिस्थितियां बन जाती हैं। बाढ़ के हालात बनने पर सीएम योगी ने शासन से लेकर पुलिस प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बारीकी से नजर बनाए रखने और हर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए थे। शाहजहांपुर में शहर से लेकर गांवो तक पुलिस प्रशासन के अधिकारी सक्रिय रहे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत तमाम रेसक्यू की टीमें और बचाव उपकरण तैनात किए गए। जिन किसानो की फसल बाढ़ से बर्बाद हुई है। उनकी सूची बनाई जा रही है। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बहुत जल्द बाढ़ पीड़ितों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से लेकर प्रभारी मंत्री और यहां तक कि शासन से भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। सांसद ने कहा कि सरकार हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों को परेशान होने की जरूरत नही है। उनकी परेशानी की इस घड़ी में सरकार और एक-एक पदाधिकारी साथ खड़ा है।
इस दौरान साथ में उपजिलाधिकारी सदर संजय पाण्डे, पार्षद विनीत कुमार सक्सेना, ग्राम प्रधान थानेश्वर सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।