होम 17 सितम्बर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ,प्रदेश मंत्री डीपी भारती एवं सांसद अरुण सागर ने सफल बनाने हेतु की अपील
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सफल बनाने को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक, सांसद अरुण सागर और प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने पदाधिकारियों को किया संबोधित
शाहजहांपुर - 17 सितम्बर से देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ऐसे में उसकी तैयारियों के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। रूपरेखा तैयार करने के लिए शाहजहांपुर के भाजपा कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री डीपी भारती और भाजपा सांसद अरुण सागर पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उसके बाद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री और सांसद ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।
सांसद अरुण सागर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं को शामिल करें। पखवाड़े के दौरान महिला सशक्तिकरण तथा दिव्यांगों के कल्याण के लिए विशेष प्रयास करें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नए स्थलों पर पौधे रोपित करके नमो वन और नमो उपवन तैयार कराएं। पखवाड़े में ही नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग इसके लिए समुचित तैयारी करे। पखवाड़े की अवधि में खादी, हस्तशिल्प, स्वसहायता समूहों के उत्पादों तथा स्वरोजगार के बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग चित्रकला तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित करके विकसित भारत का संदेश लोगों तक पहुंचाएं। स्वच्छता और सेवा पखवाड़े की प्रत्येक गतिविधि का व्यापक प्रचार-प्रसार पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाए। जिससे सेवा पखवाड़ा का महत्व हर एक व्यक्ति तक पहुंच सके उन्होंने कहा कि त्यौहारों के साथ-साथ हम स्वच्छता और सेवा पखवाड़ा मनाएंगे।
इस दौरान साथ में जिलाध्यक्ष श्री केसी मिश्रा जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री श्याम नारायण मिश्रा जी, सभी ब्लॉक प्रमुखगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बन्धुओं की उपस्थिति रही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।