होम लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें घटीं तो जिम्मेदार सोशल मीडिया, योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें कम होने की वजह सोशल मीडिया को बताया है। उनका कहना है कि विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोई नियंत्रण नहीं है और वही अपनी मनमर्जी से नैरेटिव गढ़ते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें कम होने की वजह सोशल मीडिया को बताया है। उनका कहना है कि विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कोई नियंत्रण नहीं है और वही अपनी मनमर्जी से नैरेटिव गढ़ते हैं। इसी वजह से बीजेपी को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा।
नेपाल में सोशल मीडिया बैन के बाद भड़की हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा –
“नेपाल में जो हो रहा है वह दुखद और निंदनीय है। नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान कभी भारत का हिस्सा थे, लेकिन विदेशी ताकतों ने इन्हें अलग किया और अब अमेरिका-चीन जैसी ताकतें वहां अशांति फैला रही हैं।”
संजय निषाद ने कहा कि भारत को नेपाल से सीख लेकर युवाओं की रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उनका मानना है कि –
जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत में भी सोशल मीडिया बैन करना चाहिए, तो उन्होंने कहा –
“विदेशी सोशल मीडिया की जगह भारत को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तैयार करने चाहिए। विदेशी प्लेटफॉर्म पर कोई कंट्रोल नहीं रहता और वे अपने हिसाब से नैरेटिव बनाते हैं। उसी का असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिला, जहां बीजेपी की सीटें कम हो गईं। इसलिए भारत को अपने प्लेटफॉर्म बनाकर विदेशी प्लेटफॉर्म को बैन करना चाहिए।”
संजय निषाद ने कहा कि विपक्षी दल केवल भ्रम और दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने नेपाल में शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।