होम सीएम योगी आदित्य नाथ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन के नियुक्ति पत्र लखनऊ में वितरित हुए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशयूथशिक्षाकरियरनौकरियां Alert Star Digital Team Sep 8, 2025 03:58 PM

सीएम योगी आदित्य नाथ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन के नियुक्ति पत्र लखनऊ में वितरित हुए

शाहजहाँपुर के 6 कनिष्ठ सहायकों को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए

सीएम योगी आदित्य नाथ द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन के नियुक्ति पत्र लखनऊ में वितरित हुए

शाहजहांपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से चयनित 1,112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में भी किया गया, जहाँ जनपद के 6 कनिष्ठ सहायकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं नव चयनित 06 कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि वे निरंतर प्रगति करते रहें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)