होम शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंडराजस्थानयूथशिक्षाकरियरनौकरियां Alert Star Digital Team Sep 7, 2025 06:00 PM

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

विभिन्न व्यवसायों के लिए नवचयनित कुल 1,510 अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

शाहजहांपुर | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के लिए नवचयनित कुल 1,510 अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पूवायां विधायक चेतराम तिलहर, सलोना विधायक कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहांपुर में देखा गया।

इसी क्रम में, रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि युवाओं को बिना किसी भेदभाव के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शिता और शुचिता के साथ सम्पन्न हो रही है।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं। सफलता प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य है।

इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक आर. आर. यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)