होम CM रेखा गुप्ता की ऑफिशियल मीटिंग में पति भी दिखे साथ, AAP बोली- दिल्ली में चल रही है फुलेरा की पंचायत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (7 सितंबर) को शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग की तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं। लेकिन तस्वीरों में उनके पति मनीष गुप्ता भी अधिकारियों के बीच बैठे नजर आए।
Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (7 सितंबर) को शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मीटिंग की तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं। लेकिन तस्वीरों में उनके पति मनीष गुप्ता भी अधिकारियों के बीच बैठे नजर आए। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला और इसे “फुलेरा की पंचायत” करार दिया।
बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में जारी कार्यों की प्रगति का नियमित आकलन करें और तय समयसीमा पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट सौंपें। उन्होंने कहा कि शालीमार बाग के जलभराव वाले क्षेत्रों में हार्वेस्टिंग प्वॉइंट्स बनाए जाएंगे, बाजारों को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू होगी और झुके या टेढ़े पेड़ों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने लिखा— “पूर्ण और लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। भूमि उपयोग से जुड़े विभागीय मुद्दों के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। जनहित के कार्यों की सतत समीक्षा और समयबद्ध पूर्णता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
मुख्यमंत्री की बैठक की तस्वीरों में पति मनीष गुप्ता को बगल की कुर्सी पर बैठा देखकर आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर तंज कसा। AAP ने लिखा— “दिल्ली में चल रही है फुलेरा की पंचायत की सरकार? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग करती हैं, लेकिन उनके बगल में पति मनीष गुप्ता बैठे रहते हैं।”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।