होम शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
संवेदनशील इलाकों में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए,आपदा की स्थिति में पुलिस व प्रशासनिक टीमें समन्वय बनाकर कार्य करें।
शाहजहाँपुर | दिनांक 7.9.2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ जनपद में गर्रा तथा खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत प्रभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनपद के विभिन्न तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर नदी के जलस्तर का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों,कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये |
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखी जाए तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात टीमें अलर्ट मोड में रहें। निचले एवं प्रभावित इलाकों के निवासियों को समय-समय पर सचेत किया जाए।
किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।
नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु लगातार जागरूक किया जाए।
संवेदनशील इलाकों में गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
आपदा की स्थिति में पुलिस व प्रशासनिक टीमें समन्वय बनाकर कार्य करें।
पुलिस अधीक्षक ने प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के जलस्तर व बाढ से सम्बन्धित सटीक जानकारी हेतु सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों व थाने से सम्पर्क बनाए रखें तथा प्रशासन/पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।