होम जानिए क्या कहा 11वां योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण सागर ने

समाचारदेशविदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 21, 2025 01:42 PM

जानिए क्या कहा 11वां योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण सागर ने

सांसद ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम है योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ

जानिए क्या कहा 11वां योग दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण सागर ने

शाहजहांपुर | मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने योगाभ्यास करने के उपरान्त कहा कि आज हम सभी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस वर्ष विश्व 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन लोगों के बीच योग का महत्त्व और लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिए बनाया जाता है। योग करने से हम तनाव मुक्त रहते हैं और योग हमें मानसिक शांति प्रदान करता है। योग की सहायता से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरस्त रखा जाता है। प्रतिदिन योग करने से हमारा शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है।

2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। तब से ही प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष योग दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम है 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'। अर्थात खुद के साथ-साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना। जिस तरह पृथ्वी एक है, ठीक उसी प्रकार हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है, जिसे हमें दुरस्त रखने की आवश्यकता है।

     सरकार की तरफ से 10 खास कार्यक्रमों का ऐलान किया गया है, जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे. पिछले 11 साल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आयोजन बन चुका है. भारत ने दुनिया को योग को जीवनशैली से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है. आज दुनिया के कई हिस्सों में लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं | योग दिवस का उद्देश्य सभी लोगों को योग के लाभ से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करना है। इसलिए हम सभी को आज यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने जीवन में अपनाएंगे और स्वस्थ जीवन जीएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)