होम Shahjahanpur सांसद अरुण सागर ने मंत्री जेपीएस राठौर के साथ अग्निकांड पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता राशि वितरण समारोह में 51 कृषकों को रू. 8,84,311 के चेक दिए

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 21, 2025 12:44 AM

Shahjahanpur सांसद अरुण सागर ने मंत्री जेपीएस राठौर के साथ अग्निकांड पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता राशि वितरण समारोह में 51 कृषकों को रू. 8,84,311 के चेक दिए

सांसद बोले-प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से किसानों को हो रहा लाभ,पिछले कुछ समय से खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई थीं

Shahjahanpur सांसद अरुण सागर ने मंत्री जेपीएस राठौर के साथ अग्निकांड पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता राशि वितरण समारोह में 51 कृषकों को रू. 8,84,311 के चेक दिए

शाहजहांपुर | आर्थिक सहायता राशि वितरण समारोह मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत मंडी समिति कटरा क्षेत्र में अग्निकांड दुर्घटना से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर, उन्हें पुनः संबलित करने हेतु कृषि उत्पादन मंडी समिति, कटरा द्वारा चेक वितरण कार्यक्रम विकासखंड तिलहर में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग के जेपीएस राठौर,भाजपा सांसद अरुण सागर तथा आयुक्त एवं निदेशक मंडी परिषद उत्तर प्रदेश इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। चेक वितरण कार्यक्रम में 51 कृषकों को देय आर्थिक सहायता राशि रू. 8,84,311/- के चेक वितरण किये गये |

पिछले कुछ समय से खेतों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई थीं। जिसमे किसानों की फसल जल गई थी और काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। जिसमे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा सांसद अरुण सागर ने पहुंचकर पीड़ित किसानों को मुख्यमंत्री खेल खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत पीड़ित किसानों को सहायता राशि के चेक वितरित किए । साथ ही मंत्री और भाजपा सांसद ने किसानों को हर संभव मदद का भी भरोसा दिया।

सांसद अरुण सागर ने बताया कि खेतों में लगी फसल में आग लगने से किसानो का काफी नुकसान हुआ था। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए उसी समय से कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र की योजनाओं से देश की जनता को बहुत लाभ हो रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजनाओं के अन्तर्गत ही आज किसानों की उसकी फसल का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमेशा से गरीब जनता के हितों का ध्यान रखते ही योजनाएं बनाई है। उसी उदाहरण में मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना है। सांसद ने कहा कि इससे पहले की सरकार में मुआवजा देने के नाम पर किसानों का मजाक बनाया गया था। आज अगर किसी का नुकसान होता है तो सरकार जनता की मदद करती है। यहां तक कि योजना का लाभ सीधे किसानो को मिलता है न कि बिचौलियों को । उन्होंने कहा कि जिले में अन्य पीड़ित किसान जो बचे हैं। उनको भी बहुत ही जल्द मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य अतिथि ने कहा कहा कि मा0 मुख्यमंत्री निरंतर गरीबों एवं किसानो की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारा है तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले माफिया गुंडा गरीब लोगों को परेशान करते थे अब गुंडे माफिया पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले कार्यकाल में लोगों के हित में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाकर झड़ी लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों लोगों के जनधन योजना अंतर्गत बैंक खाते खुलवाए गए जिसमें योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को किसान सम्मन निधि का लाभ मिल रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधे लाभ गरीबों वंचितों असहयों को तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी फसलों का एमएसपी 10 वर्षों में दोगुना हुआ है। सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रहे हैं जिससे किसान के घरों में खुशहाली एवं खेतों में हरियाली आ रही है। सरकार किसानों को सक्षम बनाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में प्रदेश का दूसरा स्थान है इसी तरीके से कार्य करके देश में प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाना है। सभी योजनाओं को अच्छे से लाभ पहुंचाकर किसानों के खेतों में हरियाली एवं घरों में खुशहाली लाना है।

आयुक्त एवं निदेशक मंडी परिषद उ0प्र0 इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के मन में हमेशा गरीबों एवं किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसका प्रयास रहता है। उन्होंने बताया कि किसानों को मंडी में आनाज लाते समय यदि कोई दुर्घटना तथा मृत्यु हो जाने पर मंडी द्वारा आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। खेत खलिहान में अग्निकांड से फसल खराब होने पर मंडी द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में आढती एवं पल्लेदार के घर में भी कोई दुर्घटना होती है तो भी आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंशा है कि मंडी में किसानों फसल की उपज का पूरा मूल्य मिले। सभी किसान अपनी उपज की आवक मंडी में लाएं पूरा मूल्य मिलेगा। किसानों को अपनी फसल की उपज का अच्छा मूल्य लेना है तो मंडी आना होगा। सभी किसान अपनी फसल को मंडी में बेचकर लाभ उठाएं मंडी में आवक बढ़ने से क्षेत्र में विकास होता है।

इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, ब्लॉक प्रमुख तिलहर कविता यादव, उप जिलाधिकारी तिलहर, मण्डी समिति, बरेली सचिव एवं कार्यवाहक उपनिदेशक (प्रशा०/विप०) मण्डी परिषद, बरेली संतोष कुमार, मण्डी समिति, शाहजहाँपुर सचिव  विक्रम वाजपेयी एवं मण्डी समिति, तिलहर / कटरा सचिव शिवेन्द्र प्रताप सिंह, शगुन गुप्ता, मण्डी निरीक्षक, धर्मेन्द्र यादव, मण्डी निरीक्षक, शिवकुमार मिश्रा, मण्डी सहायक, राजेश कुमार, मण्डी अभिरक्षक, अंकित श्रीवास्तव, सुदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे |

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)