होम वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला के निधन पर पत्रकारों, राजनेताओं,समाजसेवियों सहित सभी ने शोक व्यक्त किया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 20, 2025 12:59 PM

वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला के निधन पर पत्रकारों, राजनेताओं,समाजसेवियों सहित सभी ने शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला के निधन पर एलर्ट स्टार समाचार पत्र के संपादक व उप संपादक ने भी गहरा शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला के निधन पर पत्रकारों, राजनेताओं,समाजसेवियों सहित सभी ने शोक व्यक्त किया

Lucknow  बहुत ही सरल,सहज स्वभाव के कर्मठ ईमानदार मान्यता प्राप्त पत्रकार विभिन्न समाचारपत्रों पत्रिकाओं एवं न्यूज पोर्टल को अपने  कुशल लेखन एवं अपनी बुद्धिमत्ता से शिखर पर पहुंचाने वाले एवं विशेष तौर पर "एलर्ट स्टार" समाचारपत्र,पत्रिका एवं वेब पोर्टल को अपनी निस्वार्थ भावना से सेवा देने वाले "वेब पोर्टल चैनल वेल्फेयर एसोसिएशन"के अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश)",संस्कार सेना" के मीडिया प्रभारी (उत्तर प्रदेश) संजीव कुमार शुक्ला जी अल्प समय में ही इस पृथ्वी लोक से बिदा लेकर भैंसा कुंड लखनऊ में पंच तत्व में विलीन हो कर देव लोक को सिधार गए |आपकी  हमेशा पत्रकारिता के क्षेत्र में कमी महसूस होती रहेगी | भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने वरिष्ठ पत्रकार को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि.वे एक महान पत्रकार थे, जिन्होंने अपने काम से समाज को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा किए गए खोजी पत्रकारिता के काम को हमेशा याद रखा जाएगा। हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। शुक्ला जी को तमाम सामाजिक, राजनैतिक,व्यापारिक, पत्रकारिता क्षेत्र के संगठनों एवं पत्रकारों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की |

संजीव शुक्ला जी के माता-पिता पर मानो दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा हो,सबसे बड़े बेटे का इस तरह असमय दुनिया छोड़ कर चले जाना काफी कष्ट दाई है| दो बेटे हैं जो  अभी छोटे हैं,पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं | शुक्ला जी को पत्रकारिता के साथ-साथ शायरी लिखने का भी बहुत शौक था | वे अपने लेखन में मुख्य रूप से भाषा की सादगी, सामाजिक मुद्दों पर फोकस,और साहित्यिक और राजनीतिक दोनों पहलुओं को शामिल करना कभी नहीं भूलते थे | शुक्ला जी ने सिटी मोंटेसरी स्कूल(CMS.Lucknow)को भी मीडिया विभाग में अपना योगदान दिया | जगदीश गांधी जी इनका बहुत ही सम्मान करते थे |.इनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा | वे एक प्रेरणादायक व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने काम से कई लोगों को प्रेरित किया। उनके द्वारा लिखी गई कहानियों,लेखों ने समाज को जागरूक किया और बदलाव लाने में मदद की। हम उनके परिवार के साथ हैं और उन्हें इस कठिन समय में शक्ति मिले, ऐसी प्रार्थना करते हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)