होम A Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: वरिष्ठ पत्रकार संजीव शुक्ला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 19, 2025 01:55 PM

A Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: वरिष्ठ पत्रकार संजीव शुक्ला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

A Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस के लखनऊ स्थानीय संपादक और प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला का 15 जून, 2025 सुबह 10:00 बजे दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया।

A Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: वरिष्ठ पत्रकार संजीव शुक्ला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

A Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: Alert Star News के लखनऊ स्थानीय संपादक और प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला का 15 जून, 2025 सुबह 10:00 बजे दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से स्ट्रोक और लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और कई दिनों से कोमा में थे।

श्री शुक्ला पत्रकारिता जगत की उन दुर्लभ विभूतियों में से एक थे, जिनका जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा की मिसाल रहा। सरल स्वभाव और गहन बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण संजीव शुक्ला ने अपने लेखन कौशल और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग के ज़रिए न केवल “Alert Star News” को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि देशभर के विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और डिजिटल पोर्टलों को भी अपने योगदान से समृद्ध किया।

उनकी असामयिक मृत्यु से पत्रकारिता जगत को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कर पाना कठिन है। वे न केवल एक योग्य पत्रकार थे, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक, मित्र और प्रेरणास्रोत भी थे।

Alert Star News परिवार श्री शुक्ला के इस असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे तथा इस कठिन समय में उनके परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।

विनम्र श्रद्धांजलि
ॐ शांति

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)