होम मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह मे भाजपा सांसद अरूण सागर ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 13, 2025 12:28 PM

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह मे भाजपा सांसद अरूण सागर ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी बोर्ड टॉपर्स को सम्मानित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह मे  भाजपा सांसद अरूण सागर ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Shahjahanpur  उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण के दौरान उनको सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियों को बुलाया गया। इस दौरान भाजपा सांसद अरुण सागर और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने विद्यार्थियों को संबोधित कर अच्छे अंक पाने पर उनकी प्रशंसा की और आगे भी बेहतर करने की शुभकामनाएं दीं। सांसद ने विद्यार्थियों को खेल पुरूस्कार देकर उनका उनका सम्मान किया। 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि यूपी बोर्ड परिक्षा में उच्च अंक प्राप्त करके विद्यार्थियों ने अपने परिवार और स्कूल का नाम रौशन किया है। इसके लिए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी बनाई के पात्र हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरकार ने कई अलग अलग कार्य किए हैं। जैसे अच्छे अंक पाने वाली छात्राओं को शाहजहांपुर में एक दिन का एसपी बनाया गया। छात्राओं और उनके परिवार के लिए ये गौरव का पल होता है। उन्होंने कहा कि फ्री टेबलेट योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से शुरू एक बहुत ही अच्छी पहल है। इस योजना के तहत 8वीं, 10वीं और 12वीं के वो छात्र-छात्राएं जिन्होंने 75% या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें मुफ्त में टैबलेट दिए जाएंगे। ये योजना पढ़ाई को आसान और टेक्निकल बनाने के लिए शुरू की गई है। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दिन से शपथ ली है। हर क्षेत्र में मेरिट का सम्मान किया है। शिक्षा में मेधावी का सम्मान यानि बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। विभिन्न योजनाओं से छात्रों को शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश ही नहीं पूरा देश यूपी की योजनाओं को रोल मॉडल मान रहा है |

मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में शाहजहाँपुर जनपद के हाइस्कूल एवं इंटर मीडिएट के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को भी कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतीकात्मक रूप से ₹21,000 के चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल वर्ग से सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में अभय प्रताप सिंह (पंडित रामनाथ मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल), अभय सिंह (आचार्य राम मोहन मिश्रा सरस्वती विद्या मंदिर, जलालाबाद), शिवांश सिंह (नवोदित पब्लिक इंटर कॉलेज म्यूना खुदागंज), अनमोल कुमार (न्यू ग्रेट स्कॉलर्स हाईस्कूल इस्लामगंज), निधि (सुभद्रा देवी महेश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज हमजापुर), वीरेंद्र पाल (संजय कुमार सरस्वती कॉलेज), अनामिका (पंडित रघुवर दयाल मिश्रा इंटर कॉलेज चिलौआ), केशव गुप्ता (पंडित रामनाथ मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, अल्हागंज), अंशिका पाल (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तिलहर) एवं संदीप (आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा) सम्मिलित रहे।

वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में ज्ञानेश मौर्या (मां शारदे इंटर कॉलेज, तिलहर), आशीष कुमार श्रीवास्तव (संजय कुमार सरस्वती कॉलेज), शिखा व प्रांशी राठौर (सर्व हितेशी इंटर कॉलेज, हमजापुर), अभिनव सिंह राजपूत (सर्व समाज इंटर कॉलेज, बलदेवपुर), आकर्ष कुमार शुक्ला (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां), अनुभव (काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, जलालाबाद), अंजलि देवी (श्री बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज, महमूदपुर तिलहर), जागृति मिश्रा (पंडित रघुवर दयाल मिश्रा इंटर कॉलेज, चिल्लाउआ) तथा स्वर्णिम (सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां) को सम्मानित किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)