होम मोदी सरकार के 11वर्ष पूरे होने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले, उत्तर प्रदेश 53 हजार सात करोड़ रुपये का ब्याज देती है,कर्जा नही लेते तो एक्सप्रेस-वे कैसे बनते

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jun 12, 2025 12:32 PM

मोदी सरकार के 11वर्ष पूरे होने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले, उत्तर प्रदेश 53 हजार सात करोड़ रुपये का ब्याज देती है,कर्जा नही लेते तो एक्सप्रेस-वे कैसे बनते

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजभवन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि डेवलपमेंट कराने के लिए कर्जा लेना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने बहुत बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू कर रखी हैं

मोदी सरकार के 11वर्ष पूरे होने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले, उत्तर प्रदेश 53 हजार सात करोड़ रुपये का ब्याज देती है,कर्जा नही लेते तो एक्सप्रेस-वे कैसे बनते

शाहजहांपुर|(Akash Saxena) वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का ये कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 53 हजार सात करोड़ रुपये का ब्याज देती है। अगर कर्जा नही लेते तो एक्सप्रेस-वे कैसे बनता है। अब टोल टैक्स लेकर कर्जा अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्जा लेकर अगर ब्याज समेत पाटने की क्षमता है तो कर्जा लेना गलत नही है। 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजभवन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि डेवलपमेंट कराने के लिए कर्जा लेना पड़ता है। प्रदेश सरकार ने बहुत बड़ी-बड़ी योजनाएं शुरू कर रखी हैं। आज बड़े देश तरक्की पे इसलिए पहुंचे हैं। क्योंकि उन्होने बड़े से बड़ा रिस्क लिया ।कर्जा लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट किया ।उत्तर प्रदेश वो राज्य है जहां एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये कैपिटल निवेश है । इसका मतलब ये है कि नई संपति बनाकर उससे रोजगार देते हैं। जिसमे कैपिटल इवेसट ज्यादा होता है उसी बजट को अच्छा माना जाता है ।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने जो भी कर्जा लिया उसको समय रहते चुकाया है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की राजनीति में पालिटिक्स परफार्मेंस लेकर आई है। 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण की बात सामने आती थी। लेकिन अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बाते होती है। पहले सरकारी योजनाओ के पैसे लोगों तक नही पहुंचते थे। लेकिन अब डायरेक्ट बैनिफिट के माध्यम से सीधे जनता के अकाउंट में पहुंच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पहले इलाज कराने के लिए सोचना पड़ता था और अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निशुल्क इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भारत इंपोर्ट पर आश्रित था लेकिन अब मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में लीड कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)