होम चंडीगढ़ में एससी-एसटी के कल्याण संबंधी संसदीय समिति की बैठक में शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर बोले SC-ST का कल्याण एवं उत्थान करना मेरे जीवन का पहला उद्देश्य
बैठक में हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सांसद ने एससी-एसटी वर्ग के कल्याण संबधित चर्चा की
पिछले कई दिन से भाजपा सांसद अरुण सागर अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी संसदीय समिति के अध्ययन दौरे पर हैं। जहां लगातार उनके उत्थान, कल्याण और शिक्षा को लेकर बैठक की जा रही हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में एक बैठक की गई। जिसमे हरियाणा राज्य सरकार, पंजाब राज्य सरकार और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सामाजिक, आर्थिक और उनकी शैक्षिक स्थिति को लेकर समाज कल्याण और जनजाति विभागों द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों को लेकर चर्चा की।
सांसद अरुण सागर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर धर्म, हर वर्ग और हर समाज के लोगों के लिए बगैर किसी भेदभाव के कार्य किया है। उनके लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। जिसका देश के करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों-अनुसूचित जनजातियों के लिए भी शिक्षा से लेकर उनके उत्थान के लिए योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए विभिन्न योजनाओं में छात्रवृत्ति, आवास, व्यवसायिक प्रशिक्षण, ऋण सुविधा, और सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के माध्यम से इनका उत्थान करना है। उनके कल्याण के लिए लगातार समिति की तरफ से संबधित अधिकारियों के साथ अलग अलग राज्यों में अध्यन दौरे किए जा रहे हैं और साथ ही उनके साथ बैठक कर चर्चा की जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।