होम प्रेमी को घर बालो ने बंधक बनाकर दी तालिबानी सजा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jul 12, 2022 10:47 PM

प्रेमी को घर बालो ने बंधक बनाकर दी तालिबानी सजा

तालिबानी अंदाज में सजा दी जा रही है। इसके अलावा परिवार वालों ने शादीशुदा प्रेमिका को भी पीटते हुए गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है

प्रेमी को घर बालो ने बंधक बनाकर दी तालिबानी सजा

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) प्रेमी को बंधक बनाकर पीटने का वायरल वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक को तालिबानी अंदाज में सजा दी जा रही है। इसके अलावा परिवार वालों ने शादीशुदा प्रेमिका को भी पीटते हुए गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कर रही है। घटना थाना खुदागंज क्षेत्र के कुआं टांडा गांव की है। जहां जिला पीलीभीत का रहने वाला सूरज नाम का प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी बीच परिवार के जाग जाने पर घरवालों ने युवक की जमकर पिटाई लगाई और तालिबानी अंदाज में उसे रस्सी से बांधकर जमीन पर डाल दिया। पिटाई से युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ इतना ही नहीं परिवार वालों ने प्रेमिका को भी चप्पल से पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। प्रेमी और प्रेमिका की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरी घटना 2 जुलाई 2022 की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)