होम सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत, कहा- काम मुश्किल मगर असंभव नहीं

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2022 09:44 PM

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत, कहा- काम मुश्किल मगर असंभव नहीं

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत, कहा- काम मुश्किल मगर असंभव नहीं

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत, कहा- काम मुश्किल मगर असंभव नहीं

यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर देश में जनसंख्या नियंत्रण की वकालत करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का विजन बिलकुल सही है। प्रयागराज पश्चिम से वर्तमान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून लेकर आएं।उन्होंने पिछले साल पीएम मोदी के संबोधन का हवाला देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा था कि 'हमारे घर में एक बच्चे के जन्म से पहले, हमें यह पूछना चाहिए कि क्या हमने बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद को तैयार किया है, या हम बच्चे को समाज और उसके भाग्य के हाथों में छोड़ने जा रहे हैं?' पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था- कोई भी मां-बाप ऐसा नहीं हो सकता जो बच्चों को दुनिया में लाता रहता है लेकिन उन्हें ऐसा जीवन जीने के लिए मजबूर करता है। इस पर सामाजिक जागरूकता की जरूरत है।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)