होम शाहजहाँपुर में रिक्रूट आरक्षियों का गहन प्रशिक्षणोंपरांत भव्य दीक्षान्त परेड का आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने सलामी लेकर परेड का अभिवादन स्वीकार किया
मुख्य अतिथि द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता के साथ साथ सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से सेवा करने की शपथ दिलायी
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) पुलिस लाइन में प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में भर्ती आरक्षियों की दीक्षांत परेड में 'मान प्रणाम' स्वीकार करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आज दिनांक 12.07.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आरक्षी पी0ए0सी0 पुलिस का आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 211 रिक्रूट आरक्षियों ने सभी प्रशिक्षण चरणों में उतीर्ण होकर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीक्षान्त परेड के साथ समापन हुआ। दीक्षान्त परेड पर मुख्य अतिथि के रूप में शाहजहांपुर सांसद अरुण कुमार सागर भी उपस्थित रहे । 08.30 बजे रिक्रूट आरक्षियों ने सेरिमोनियल परेड के लिए परेड ग्राउण्ड पर प्रवेश किया । 09.00 बजे परेड ग्राउण्ड पर मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने सलामी लेकर परेड का अभिवादन स्वीकार किया । मुख्य अतिथि द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता के साथ साथ सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से सेवा करने की शपथ दिलायी । दीक्षांत परेड के मौके पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर, पुलिस अधीक्षक, नगर/ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षकगण, शाहजहाँपुर, प्रशासनिक अधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, आरटीसी प्रभारी/प्रशिक्षक स्टॉफ और प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर एस0आनन्द के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु आरक्षियों को ऑटोमेटिक शस्त्रों, फील्ड क्राफ्ट एवं उच्चकोटि का शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया तथा रिक्रूट आरक्षियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाईयॉं दी गयी ।

आरटीसी रिजर्व पुलिस लाइन्स, शाहजहाँपुर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का 06 माह के गहन प्रशिक्षण के बाद अन्तिम परीक्षायें सम्पन्न करायी गयी थी ।जिनमें निम्न रिक्रूट आरक्षीगणों को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने/प्रशंसनीय कार्यों के लिये पुरुस्कृत किया गया। शाहजहाँपुर में दिनांक- 13.01.22 को आरटीसी प्रारम्भ हुई थी, जिसमें कुल 211 प्रशिक्षु आरक्षियों की प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद आन्तरिक विषय व बाह्य विषय की अन्तिम परीक्षाएं सम्पन्न करायी गयी जिसमें से सभी प्रशिक्षु आरक्षी उत्तीर्ण हुए । उत्तीर्ण विद्यार्थियों की दीक्षान्त परेड का आयोजन पुलिस लाइन्स शाहजहाँपुर में किया गया । दीक्षांत परेड के अंत मे पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेट किया गया ।

Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।