होम आबादी बढ़ने से अराजकता नहीं होती, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार
आबादी बढ़ने से अराजकता नहीं होती, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार
जनसंख्या दिवस पर सीएम योगी की तरफ से आए बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें एक ही वर्ग की आबादी बढ़ने से आराजकता की बात कही गई है। अखिलेश ने कहा कि अराजकता आबादी से नहीं बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की बरबादी से उपजती है। सीएम योगी ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर कहा था कि एक ही वर्ग की आबादी बढ़ने से अराजकता होगी। जनसंख्या का असंतुलन नहीं होना चाहिए। योगी के इसी बयान पर पहले सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने निशाना साधा और सीधे सरकार को कई तरह की नसीहतें दे दी। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिये हमला बोला है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।