होम 5 हजार दोगे तो मीटर स्लो कर देंगे.. बिजली विभाग के इंजीनियर को मिला ऑफर, फिर...

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2022 09:40 PM

5 हजार दोगे तो मीटर स्लो कर देंगे.. बिजली विभाग के इंजीनियर को मिला ऑफर, फिर...

5 हजार दोगे तो मीटर स्लो कर देंगे.. बिजली विभाग के इंजीनियर को मिला ऑफर, फिर...

 5 हजार दोगे तो मीटर स्लो कर देंगे.. बिजली विभाग के इंजीनियर को मिला ऑफर, फिर...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली मीटर में फर्जीवाड़े का अनोखा मामला सामने आया है। कमाल तो तब हो गया जब एक शख्स ने अनजाने में बिजली विभाग के इंजीनियर को ही मीटर स्लो करने की ऑफर दे डाली। जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के इंदिरापुरम इलाके का है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के इंजीनियर को प्रशांत गुप्ता नाम के शख्स ने फोन कर बताया कि वो स्मार्ट मीटर को स्लो कर देगा और इसके बदले उसे पांच हजार रुपये देने होंगे। 
मामले की गंभीरता को समझते हुए अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने उसे अपने घर पर बुला लिया और इस दौरान उन्होंने इंदिरानगर डिविजन के अधिशासी अभियंता घनश्याम और उनकी टीम को भी बुला लिया। दूसरी तरफ उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। जैसे ही वो शख्स अपने साथी के साथ इंजीनियर के घर पहुंचा उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से कुछ औजार और एक प्राइवेट कंपनी का आईडी कार्ड मिला है। इन्हीं औजारों की मदद से ये आरोपी बिजली मीटर में छेड़छाड़ किया करते थे। पुलिस ने प्रशांत गुप्ता और उसके साथी दीपक मौर्य को अरविंद के घर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से मीटर की पॉलीकार्बन सील और मीटर सीलिंग बुक भी बरामद की गई है। पुलिस को प्रशांत के फोन पर मीटर में गड़बड़ कैसे करें इससे संबंधित वीडियो भी मिले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)