होम यूपी: डॉक्टरों के हुए तबादलों में गड़बड़ी, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2022 09:33 PM

यूपी: डॉक्टरों के हुए तबादलों में गड़बड़ी, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

यूपी: डॉक्टरों के हुए तबादलों में गड़बड़ी, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

यूपी: डॉक्टरों के हुए तबादलों में गड़बड़ी, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के हुए तबादलों में गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, एसीएस गृह अवनीश अवस्थी और एसीएस आबकारी संजय भूसरेड्डी की कमेटी गठित कर दी है। उनसे दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चार जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि चिकित्सा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए थे। इसमें कई तरह की गड़बड़ियां पाई गई हैं। ब्रजेश पाठक ने आपत्ति जताई थी कि तबादलों में स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया गया। उन्होंने पत्र में आपत्ति जताते हुए कहा था कि लखनऊ समेत कई जिलों से विशेषज्ञ डाक्टरों का तबादला कर दिया गया, जबकि उनके स्थान पर अन्य विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती नहीं की गई। उप मुख्यमंत्री ने पूछा था कि इतने बड़े पैमाने पर तबादले करने के बाद प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के लिए क्या किया जा रहा है। इसके बारे में भी पूरा विवरण उपलब्ध कराएं। इस मामले में मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को तलब किया था। साथ ही एसीएस अमित मोहन प्रसाद से भी पूरी जानकारी मांगी गई थी। शासन के सूत्रों का कहना है कि अमित मोहन प्रसाद ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सभी तबादले नियमानुसार किए गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को तलब कर पूरे प्रकरण की जानकारी की थी। अब मुख्यमंत्री ने तीन वरिष्ठ आईएएस  की कमेटी बनाकर दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इन तबादलों से डॉक्टरों में खासी नाराजगी व्याप्त हो गई है। चिकित्सा संघ ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)