होम शाहजहांपुर में 1 दिन में रोपे गए 4218200 पौधे, वृक्षारोपण का ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा: सांसद अरुण सागर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2022 10:34 PM

शाहजहांपुर में 1 दिन में रोपे गए 4218200 पौधे, वृक्षारोपण का ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा: सांसद अरुण सागर

शाहजहांपुर में 5 जुलाई को वन महोत्सव कार्यक्रम की बड़े स्तर पर शुरूआत हुई। प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग को पूरे जिले में 59 लाख वृक्षों को लगाने का लक्ष्य मिला है

शाहजहांपुर में 1 दिन में रोपे गए 4218200 पौधे, वृक्षारोपण का ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा: सांसद अरुण सागर

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)प्रमुख सचिव, चिकित्सा परिवार कल्याण श्रीमती अपर्णा यू द्वारा जनपद में वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 का ग्राम रायपुर खुर्द विकासखंड ददरौल में वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया गया।वृक्षारोपण अभियान के तहत 1 दिन में लगाये गए 42 लाख वृक्ष

 शाहजहांपुर में 5 जुलाई को वन महोत्सव कार्यक्रम की बड़े स्तर पर शुरूआत हुई। प्रदेश सरकार द्वारा वन विभाग को पूरे जिले में 59 लाख वृक्षों को लगाने का लक्ष्य मिला है। जिसके चलते वन महोत्सव कार्यक्रम में 59 लाख वृक्षों में से 70 फीसदी पेड़ों को लगाने का वृहद कार्यक्रम आज चलाया गया है। कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि जिले के सांसद अरुण सागर को बनाया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम में वृक्षारोपण करते हुए सांसद अरुण सागर ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे जिले में 1 ही दिन में 42 लाख वृक्षों को लगाया गया है। सांसद ने बताया कि वृक्षारोपण का ये सिलसिला लगातार चलता रहेगा। पर्यावरण को सचिव महोदया व जनपद की नोडल अधिकारी वृक्षारोपण अभियान,श्रीमती अपर्णा यू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं,

उन्होंने कहा कि इस वन महोत्सव में जनपद शाहजहांपुर का वृक्षारोपण का लक्ष्य 59 लाख का एक बड़ा लक्ष्य है व प्रदेश स्तर पर बड़ी भागीदारी है,इस वृक्षारोपण अभियान में बच्चों व महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है बच्चों हेतु बाल वन, व नारी शक्ति के लिए भी इस अभियान में स्थान दिया गया है।उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जियो टैगिंग तकनीक से वृक्षारोपण की स्थिति,गिनती, वा मॉनिटरिंग अच्छी होगी तथा 2-3 माह बाद रोपित व्रक्षों की स्थित का पता चलेगा।उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना सरल है लेकिन उसका संरक्षण कठिन है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनपद में 3738 लोकेशन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हो रहा है,इस तनाव व भागदौड़ भरी जिंदगी में वृक्ष व वन हमें शांति व सकून देते हैं,वृक्षारोपण करना तो प्रत्येक वर्ष होरहा है इन रोपित वृक्षों का सरंक्षण ही वन महोत्सव की सफलता है,उन्होंने कहा कि खुशी है कि जनपद शाहजहांपुर में पिछले वर्ष लगाए गए जीवित वृक्षों की सफलता ज्यादा है।कार्यक्रम को सभी जन प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम के अंत में प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार ने सभी अतिथियों को स्मृतिचिह्न के रूप में पौधा भेंट कर सभी का आभार किया।उसके बाद सचिव महोदया ने शमशान भूमि स्थल ककरा में भी व्रक्षारोपण किया व मियांबाकी तकनीक पर आधारित स्थापित वन वाटिका का निरीक्षण किया।वृक्षारोपण जन आंदोलन/वन महोत्सव के अंतर्गत जनपद में शक्ति वन, खाद्य वन, बाल वन, युवा वन, अमृत महोत्सव उद्यान स्थापित किए गए। प्रत्येक विभाग ने अपने लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण का कार्य किया तथा वृक्षारोपण की जियो टैगिंग भी हरितमा ऐप के माध्यम से की गई।

जनपद में पांच प्रकार के वन बनाए गए हैं जिसमें बाल वन, युवा वन, खाद्य वन,शक्ति वन एवं अमृत महोत्सव उद्यान हैं ।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के द्वारा पौधारोपण भी कराया गया,सभी नगर पंचायतों,नगर निगम व ब्लॉक तथा ग्राम पंचायतों में जनपद में वृक्षारोपण का कार्य भव्य रूप से संपन्न हुआ, पौधारोपण के बाद फेंसिंग की भी व्यवस्था है जिससे वृक्ष सुरक्षित रह सकें।स्कूल के छात्र छात्राओं, किसान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।वन महोत्सव कार्यक्रम में वन विभाग ने बच्चों, समाजसेवियों, व्यापारियों के अलावा मीडिया के सभी पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया।

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन श्री रामसेवक द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री आदर्श कुमार,मा. सांसद अरुण सागर, मा.विधायक ददरौल मानवेंद्र सिंह विधायक जलालाबाद श्री हरिप्रकाश वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा आदि उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)