होम टीएमसी ने अपनी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान से झाड़ा पल्ला
टीएमसी ने अपनी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान से झाड़ा पल्ला
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अपनी सांसद महुआ मोइत्रा के काली देवी पर दिए गए बयान से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी ने कहा कि महुआ मोइत्रा ने काली देवी को लेकर जो भी बयान दिया है वह उनका निजी बयान है और पार्टी इसका समर्थन नहीं करती है। बता दें कि टोरंटो में रहने वाली फिल्मकार लीना मणिमेकलई ने शनिवार को ट्विटर पर अपनी शॉर्ट फिल्म ‘काली’ का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें हिंदू देवी को धूम्रपान करते और हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा थामे हुए दिखाया गया है। इसको लेकर विवाद बढ़ गया है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को एक टीवी चैनल से बात करते हुए मां काली को मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी बताया था। उन्होंने कहा कि वह देवी काली को इसी रूप में देखती हैं। अब टीएमसी ने ट्वीट कर सफाई दी है। टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2022 में महुआ मोइत्रा द्वारा की गई टिप्पणियां और देवी काली पर व्यक्त उनके विचार उनकी व्यक्तिगत क्षमता में किए गए हैं और पार्टी उनका किसी भी तरीके से समर्थन नहीं करती है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।