होम काशी में नाव और क्रूज की घर बैठे हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग, इतनी होगी फीस

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2022 09:05 PM

काशी में नाव और क्रूज की घर बैठे हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग, इतनी होगी फीस

काशी में नाव और क्रूज की घर बैठे हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग, इतनी होगी फीस

काशी में नाव और क्रूज की घर बैठे हो सकेगी ऑनलाइन बुकिंग, इतनी होगी फीस

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी अब हाईटेक हो गई है। अब आप काशी आते हैं तो आपको नाव की सवारी के लिए मोल भाव करने की जरूरत नहीं होगी। अब आप घर बैठे नाव या क्रूज की बुकिंग कर सकते हैं और सीधा काशी पहुंचकर उसका लुत्फ उठा सकते हैं। आपको छोटी-बड़ी नाव के अलावा मोटरबोट और बजडे की बुकिंग का भी विकल्प मिलेगा। इसके लिए आपको नावी एप (Naavi App) डाउनलोड कर वहां से बुकिंग करनी होगी। निजी कंपनी नावी ने पर्यटकों को गंगा की सैर अपनी पसंदीदा नाव में करने का विकल्प देने के लिए ये सुविधा शुरू की है। यह ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप पर नाव बुकिंग करते हुए आपको बताना होगा कि आप किस तारीख को और किस समय के लिए नाव की बुकिंग करना चाहते हैं। इसके साथ ही आपसे ये भी पूछा जाएगा कि आप कौन सी नाव की बुकिंग करना चाहते हैं साथ ही आपको पेमेंट भी करना होगा। इसके बाद आपको बताया जाएगा कि आपकी नाव कहां मिलेगी और वहां से नाव आपको गंगा की सैर करवाएगी। इससे एक फायदा ये होगा कि आपको घाट पर पहुंचकर नाव के लिए नाविक से पैसों को लेकर मोलभाव भी नहीं करना होगा। वहीं दूसरा फायदा ये होगा कि नाविकों को ऑनलाइन कस्टमर की बुकिंग मिलती रहेगी जिससे उनका काम निरंतर चलता रहेगा। इसके अलावा अगर आप वाराणसी में क्रूज की बुकिंग चाहते हैं तो आपवेबसाइट www.nordiccruiseline.com पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं।  क्रूज के लिए 750 रुपये के साथ जीएसटी अलग से देनी होगी। बुकिंग के बाद आप सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक क्रूज पर गंगा की सैर कर सकते हैं। क्रूज के जरिए आपको वाराणसी के 84 घाटों के अलावा गंगा आरती भी देखने को मिलेगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)