होम मुलायम के घर में पैदा हो गया ट्विटर पुत्र, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का अखिलेश यादव पर हमला
मुलायम के घर में पैदा हो गया ट्विटर पुत्र, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का अखिलेश यादव पर हमला
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा के अखिलेश यादव में अनुभव की कमी है। देश राहुल गांधी और अखिलेश यादव को गंभीरता से नहीं लेता। ये दोनों ही अपने पिता के साए में पले बढ़े। मुलायम सिंह यादव बेशक धरती पुत्र हैं लेकिन मुलायम के घर में ट्विटर पुत्र पैदा हो गया है। जो 44 डिग्री के तापमान में लोगों की पीड़ा जानने घर से नहीं निकलता। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव से समझदारी की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनके राजनैतिक आदर्श डा. लोहिया ने चर्चा पर्चा और खर्चा राजनीति में रहना चाहिए तथा जिंदा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती के नारे दिए थे। लेकिन अखिलेश कुर्सी से उतरने के बाद भी मानसिक रूप से कुर्सी से नहीं उतरे हैं। विधानसभा चुनाव के तीन माह पहले वे मैदान में आए। चुनाव से पहले उन्होंने कहा कि वे करहल में नहीं आएंगे। लेकिन उनके परिवार के सात लोगों ने प्रचार किया। आने वाले समय में लोकसभा में मैनपुरी का गढ़ भाजपा जीतेगी।
चुनाव में फंसे भाई को बचाने नहीं गए अखिलेश
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा के लोग आजमगढ़ और रामपुर में चुनाव नहीं जीत पाए। आजमगढ़ के चुनाव में अखिलेश अपने भाई को हार से बचाने के लिए नहीं गए। उपचुनाव में वे रामपुर भी नहीं गए। ये दोनों हार इस बात की प्रतीक है कि भाजपा अगली बार मैनपुरी और रायबरेली की सीट जीतेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।