होम अग्निवीरों की भर्ती का मुजफ्फरनगर से होगा आगाज, 20 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होगी रैली

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2022 09:08 PM

अग्निवीरों की भर्ती का मुजफ्फरनगर से होगा आगाज, 20 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होगी रैली

अग्निवीरों की भर्ती का मुजफ्फरनगर से होगा आगाज, 20 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होगी रैली

अग्निवीरों की भर्ती का मुजफ्फरनगर से होगा आगाज, 20 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होगी रैली

सेना में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से सेना भर्ती बोर्ड, मेरठ ने प्रारंभ कर दी। वेस्ट यूपी में अग्निवीरों की पहली भर्ती रैली मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित की गई है, जो 20 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच होगी। वेस्ट यूपी की इस भर्ती प्रक्रिया में मेरठ समेत मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के 12 जिलों के आवेदक भाग ले सकते हैं। मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। सेना भर्ती का आदेश जारी होने के बाद अब देशभर के सेना भर्ती बोर्ड के स्तर से भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। सेना भर्ती बोर्ड (एआरओ), मेरठ ने भी इसकी आधिकारिक सूचना joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दी है। एआरओ की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया अग्निवीर जेनरल ड्यूटी (ऑल आर्म्स), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रैड्समैन के लिए प्रारंभ की गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पांच जुलाई से तीन अगस्त तक किए जा सकेंगे। 20 अगस्त के बाद आवेदक, लॉगइन कर ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती रैली के समय प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। भर्ती रैली मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होना प्रस्तावित है। इन जिलों के आवेदक की होगी पात्रता 
एआरओ मेरठ की ओर से जारी सूचना के अनुसार मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली में मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ जिले के योग्य आवेदक आवेदन कर सकते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)