होम योगी सरकार के 100 दिन पर मायावती का हमला- कार्यकाल निराशाजनक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 5, 2022 09:13 PM

योगी सरकार के 100 दिन पर मायावती का हमला- कार्यकाल निराशाजनक

योगी सरकार के 100 दिन पर मायावती का हमला- कार्यकाल निराशाजनक

योगी सरकार के 100 दिन पर मायावती का हमला- कार्यकाल निराशाजनक


बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी आदित्‍यनाथ सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे होने पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने 100 दिन का जश्‍न बहुत मना लिया लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसी ज्‍वलंत समस्‍याओं को दूर करने, कानून-व्‍यवस्‍था को बेहतर बनाने के लिए और सौहार्द कायम करने में इनका कार्यकाल उदासीन और अत्‍यंत निराशाजनक रहा है। मायावती ने एक ट्वीट में योगी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्‍होंने लिखा- 'यूपी भाजपा सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल का काफी जश्न मना लिया किन्तु गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि की ज्वलन्त समस्याओं को दूर करने, कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने, सभी जाति व धर्मों में आपसी भाईचारा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द पैदा करने के मामले में इनका कार्यकाल उदासीन व अति-निराशाजनक।' 
अखिलेश बोले-हमें लोकतंत्र बचाना है
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बीजेपी को घेरा। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के राज में सत्‍ता के दुरुपयोग से लोकतंत्र कमजोर हुआ है। उन्‍होंने बीजेपी सरकार द्वारा गिराई गई उपलब्धियों को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि भाजपा फरेबी राजनीति करती है। उन्‍होंने कहा कि जनता इसकी सच्‍चाई समझ चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने विकास के सपने तो खूब दिखाए लेकिन जमीन पर एक भी योजना को क्रियान्वित नहीं किया। आज किसान और नौजवान आत्‍महत्‍या पर विवश है। बीजेपी सरकार के 100 दिन अन्‍याय, अत्‍याचार, अपराध, अहंकार, लूट, हत्‍या, दलाली और भ्रष्‍टाचार के लिए जाने जाएंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)