होम 25000 का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार,तमंचा सहित 8 मोटर साईकिल बरामद

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Jul 3, 2022 07:03 PM

25000 का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार,तमंचा सहित 8 मोटर साईकिल बरामद

देर रात रौजा पुलिस ने 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी

25000 का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार,तमंचा सहित 8 मोटर साईकिल बरामद

शाहजहाँपुर।(Nandlal Singh) पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम व जघन्य अपराधों मे वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान रौजा थाना पुलिस को बडी कामयाबी हासिल हुई ।

देर रात रौजा पुलिस ने 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी । इस दौरान इस वाहन चोर गैंग का सरगना शबाब उर्फ पच्चू नि0 ग्राम मुन्नवरगंज बरेण्डा बच कर भागने में कामयाब हो गया था। इसके पकडे गये अन्य साथियो द्वारा पूछताछ करने पर जनपद शाहजहाँपुर सहित काफी स्थानो से मोटरसाइकिल चोरी करना बताया गया था । थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग मे यह लगातार फरार चल रहा था । इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिक्षक शाहजहांपुर द्वारा 25000/- रूपये का पुरस्कार पूर्व से ही घोषित किया गया था । स्थानीय पुलिस के साथ एस.ओ.जी. शाहजहाँपुर को भी इसकी गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया था ।कल देर रात्रि को एस.ओ.जी. शाहजहाँपुर व थाना रौजा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे अभियुक्त शबाब पुत्र मोहब्बत अली उर्फ पच्चू नि0 ग्राम मुन्नवरगंज बरेण्डा थाना कांट जनपद शाहजहांपुर को मोहम्मदी रोड से व 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद करते हए गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । जिसके कब्जे व निशादेही से कुल 08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है । जिस सम्बन्ध मे थाना रौजा पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है । जानकारी करने पर मोटरसाइकिल जनपद फर्रूखाबाद की पायी गयी है । शेष की जानकारी की जा रही है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)