होम उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया, चौकी में बंद कर डंडों से जमकर पीटा
मोबाइल चोरी के शक में पुलिस ने एक बेकसूर सफाई कर्मचारी को चौकी में बंद कर डंडों से जमकर पीटा ।पुलिस की पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आई हैं
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है ।मोबाइल चोरी के शक में पुलिस ने एक बेकसूर सफाई कर्मचारी को चौकी में बंद कर डंडों से जमकर पीटा ।पुलिस की पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान मोबाइल दूसरी दुकान से बरामद होने के बाद युवक को छोड़ दिया । शराब के नसे में युवक खुद अपना मोबाइल शराब की दुकान पर छोड़ आया था । अब सफाई कर्मचारी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है ।
पूरा मामला शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज का है। यहां ठेके पर तैनात सफाई कर्मचारी सुनील का आरोप है । अस्पताल का एक कर्मचारी शराब के नशे में अपना मोबाइल शराब की दुकान पर छोड़ आया था जो उसके साथी ने उठाकर रख लिया लेकिन चोरी के शक में पुलिस उसे चौकी ले गई और उसे बंद करके डंडों से जमकर पीटा इस दौरान युवक चीखता रहा और उसने कहा कि मैंने मोबाइल नहीं लिया लेकिन बेरहम पुलिस उसे पीटती रही । और मोबाईल कही और से बरामद हो गया। फिल्हाल इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है और अगर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।