होम अखिलेश यादव की तरह मैं भागूंगा नहीं, घर बनाकर यहीं रहूंगा, आजमगढ़ पहुंचकर बोले सांसद निरहुआ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2022 10:10 PM

अखिलेश यादव की तरह मैं भागूंगा नहीं, घर बनाकर यहीं रहूंगा, आजमगढ़ पहुंचकर बोले सांसद निरहुआ

अखिलेश यादव की तरह मैं भागूंगा नहीं, घर बनाकर यहीं रहूंगा, आजमगढ़ पहुंचकर बोले सांसद निरहुआ

अखिलेश यादव की तरह मैं भागूंगा नहीं, घर बनाकर यहीं रहूंगा, आजमगढ़ पहुंचकर बोले सांसद निरहुआ

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की तरह मैं आजमगढ़ से भागूंगा नहीं, बल्कि जिले में ही मकान बनवाकर रहूंगा। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में जिले का चहुंमुखी विकास होगा। एक भी गड्ढे वाली सड़क नहीं रहेगी। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू होगा। उक्त बातें भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने व्यक्त कीं। वे मेंहनगर विधान सभा क्षेत्र के पवनी कटाई गांव में शुक्रवार की देर शाम को आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में दिनेश लाल ने कहा कि योगी और मोदी के नेतृत्व में आजमगढ़ जिले में विकास की गंगा बहेगी। दोनों बड़े नेताओं की तरफ से मुझे 2024 की तैयारी के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। मैं आजमगढ़ जिले में ही अपना आवास बनाकर लोगों के बीच में रहूंगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। लोग अधिकारियों के यहां अपनी समस्याएं बताकर उसका निस्तारण कराएं। जो समस्या हल नहीं हो रही, उस संबंध में मुझे बताएं, उसे मैं हल कराऊंगा। आमजन की सहृलियत के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी करूंगा। जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं की जानकारी हमें दे सकता है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)