होम भाजपा के पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, कोई भी साजिश कर सकती है BJP: अखिलेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 2, 2022 10:07 PM

भाजपा के पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, कोई भी साजिश कर सकती है BJP: अखिलेश

भाजपा के पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, कोई भी साजिश कर सकती है BJP: अखिलेश

भाजपा के पास झूठ फैलाने का बड़ा प्रचारतंत्र, कोई भी साजिश कर सकती है BJP: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा कोई भी साजिश कर सकती है। उसके पास झूठ फैलाने का एक बड़ा प्रचारतंत्र है। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के पास तो एक ही प्रचारमंत्री था यहां तो कई हैं। हमें इनसे सावधान रहना है। अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। समाजवादी सरकार के समय बड़े अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में खरीदी गई कीमती मशीनें नहीं चल पा रही है। इनकी मरम्मत करने से कम्पनियों ने मना कर दिया है। वरिष्ठ डाक्टर मजबूरी में इनसे काम चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बनाए रखती तो मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं होता।सपा अध्यक्ष ने कहा हद तो यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर बनी मेडिकल यूनिवर्सिटी समाजवादी सरकार के समय बने लोहिया संस्थान के 9वें तल पर चल रही है। अटल जी के नाम की मेडिकल यूनिवर्सिटी भाजपा राज में मूर्तरूप नहीं ले पा रही है। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार अपने नेता और जनता के इलाज के मामले में कितनी गंभीर है। भाजपा ने स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। कोरोना काल में तो संक्रमित लोगों को अनाथ छोड़ दिया गया था। आक्सीजन के अभाव में तब भी जाने गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)