होम चोरों ने नकब लगाकर जुझारपुर गांव मे दो मकानों से जेवर और नगदी चुराई
चोरों ने नकब लगाकर जुझारपुर गांव मे दो मकानों से जेवर और नगदी चुराई
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh)पुवायां कोतवाली क्षेत्र के गांव जुझारपुर में चोरों ने नकब लगाकर दो घरों में चोरी की घटना को अंजान दिया। गांव के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद बाजपेई बीती रात अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। तभी चोर मकान के बाहर कमरे की दीवार काटकर घर के अंदर घुस आए और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कमरे मे रखे बक्शे का ताला तोड़कर उसमे रखे सोने चांदी के जेबरात चोरी कर फरार हो गया। सुबह जब गृहस्वामी की पुत्रवधू उठी, तो उसने कमरा खोलने का प्रयास किया। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। तब उन्होंने अपने ससुर को जानकारी दी। उन्होंने भी कमरा खोलने का प्रयास किया। लेकिन कमरा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला, तब बाहर आकर देखा दीवार कटी हुई थी। उनके होश उड़ गए। उन्होंने कमरे मे अंदर घुसकर कमरे की कुंडी खोली। तो देखा कमरे का सामान गायब मिला। इधर-उधर तलाश करने पर पास में स्थित एक तालाब के किनारे बक्सा खुला हुआ। जिसमे रखे जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर उनके यहां से एक हार 4 तोला, एक मांगबेंदा, एक कमर बिच्छुआ, हथफूल सोने के, 5000 नकद, चार अंगूठी सोने की आदि चोरी कर ले गए। उसके बाद चोरों ने पास में स्थित असीम त्रिवेदी के मकान में भी ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनो लोगों ने सुबह मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।