होम शाहजहांपुर: सिलेंडर फटने से चार महिलाओं की मौत तीन घायल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 3, 2022 10:54 AM

शाहजहांपुर: सिलेंडर फटने से चार महिलाओं की मौत तीन घायल

खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग जाने से 4 महिलाओं की जलकर कथित रूप से मौत हो गई

शाहजहांपुर: सिलेंडर फटने से चार महिलाओं की मौत तीन घायल

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग जाने से 4 महिलाओं की जलकर कथित रूप से मौत हो गई। पुलिस ने चारों महिलाओं के शवों को कब्जे में ले लिया है। जबकि 4 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। घर में शादी की चल रही थी तैयारिया।कल होनी थी शादी। कलान थाना क्षेत्र के विक्रम पर गांव की घटना।

थाना कलान क्षेत्र के अंतर्गत विक्रमपुर गांव मैं ओमवीर यादव के घर में कल शादी समारोह का आयोजन होना था इसीलिए काफी मेहमान इकट्ठे थे। आज शाम का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसके बाद सिलेंडर पलट गया और वहां बैठी मुन्नी देवी 60 नीलम देवी 35 तथा गंगादेवी 65 आग की लपटों में घिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं काफी वृद्ध थी इसीलिए वह भाग नहीं पाई और आग की चपेट में आ गई जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।पुलिस ने गांव में पहुंचकर चारों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)