होम ताजमहल के बंद 20 कमरों का क्या है रहस्य? एएसआई ने आरटीआई में दिया जवाब
ताजमहल के बंद 20 कमरों का क्या है रहस्य? एएसआई ने आरटीआई में दिया जवाब
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद उठी ताजमहल के बंद 20 कमरों की जांच को लेकर एएसआई ने जवाब दिया है। आरटीआई के जरिए पूछे गए सवाल पर एएसआई ने तहखानों को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है। एएसआई ने एक आरटीआई में कहा है कि तहखानों में किसी भी हिन्दू देवी-देवता की मूर्ति नहीं है। तृण मूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत एस खोगले द्वारा आरटीआई में पूछे गए सवाल के जवाब में एएसआई ने ये जवाब दिया है।
20 जून को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत एस गोखले ने आरटीआई के तहत पुरातत्व विभाग आगरा सर्किल से सवाल किए थे। उन्होंने ताजमहल के मंदिर की जमीन पर बनने का कोई प्रमाण होने की जानकारी मांगी थी। इसके साथ ही ताजमहल के मुख्य गुम्बद के निचले हिस्से में बने तहखानों के 20 कमरों में हिन्दू देवी -देवताओं के होने के बारे में भी सवाल किया था। पुरातत्व विभाग ने आरटीआई नंबर 716 के जवाब में 22 जून को विभाग के केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी महेश चंद मीणा के द्वारा एक लाइन में जवाब दिया है। पहले सवाल का जवाब सिर्फ 'नो' लिखा गया है और दूसरे के जवाब में तहखानों में किसी देवी-देवता की मूर्ति न होने की बात कही गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।