होम अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के तत्वावधान मे महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2022 11:21 AM

अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के तत्वावधान मे महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के तत्वावधान मे महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के तत्वावधान मे महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) अखिल भारतीय क्षत्रिय महा सभा के तत्वावधान मे आज बरेली मोड़ स्थित जिला कार्यालय पर क्षत्रिय सिरोंमणि महाराणा प्रताप की जयंती तिथि के अनुसार बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री कुँवर मुनीश सिंह परिहार एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार एडवोकेट ने कहा कि हम सबों को महाराणा प्रताप जी के बलिदान ,त्याग ,से प्रेरणा लेकर राष्ट्र धर्म धर्म के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि क्षत्रिय समाज का शाब्दिक अर्थ है सर्व समाज की छतरी हमें अपने धर्म और कर्तव्य से सर्व समाज की छतरी के रूप में उनकी रक्षा करना है और ढाल बनकर रहना है। उन्होंने आगे कहा कि 25,26 जून को होने बाले श्री अयोध्या जी मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जनपद शाहजहांपुर के प्रत्येक विकासखंड से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हो इसके लिए पूरे जनपद में महा क्षत्रिय जनसंपर्क अभियान जल्द ही चलाया जायेगा एवं इसकी शुरुआत जल्दी की जाएगी। इसके जनपद उपरांत जिला शाहजहांपुर की जिला कमेटी का भी पुनर्गठन किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रभारी पवन कुमार सिंह ने कहा कि हम सब लोगों को समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए एवं मृत्यु भोज का सामूहिक दृढ़ संकल्प के साथ बहिष्कार करना चाहिए जिलाध्यक्ष पदम सिंह जी ने आपने का अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हम सभी को एक सुर में क्षत्रिय महासभा की ओर से पुरजोर मांग करनी है कि आरक्षण जैसे कुरीति को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए इस मौके पर प्रमुख रूप से ओम सिंह,निलय सिंह,प्रदीप सिंह, उदय प्रताप सिंह ,अमित कुमार सिंह, मुकेश सिंह परिहार, सुरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, विजय सिंह, आर्यन सिंह ,प्रदीप सिंह परमार , वीरेश सिंह चौहान ,सुरेंद्र सिंह, आदित्य प्रताप सिंह ,गोपाल सिंह, वेद पाल सिंह, अशोक सिंह चौहान, जसवीर सिंह, विजय सिंह सोमवनसी ,अभय सिंह, धर्म राज सिंह, दाताराम सिंह चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह गांधी लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)