होम प्रियंका गांधी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में की कटौती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 2, 2022 09:36 PM

प्रियंका गांधी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में की कटौती

प्रियंका गांधी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में की कटौती

प्रियंका गांधी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में की कटौती

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अपनी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में कटौती करते हुए बुधवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘हां, वह नयी दिल्ली के लिए निकल गई हैं।'' 

यात्रा बीच में ही छोड़कर दिल्ली जाने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। हालांकि, नव संकल्प कार्यशाला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। हमारे राष्ट्रीय सचिव यहां हैं और कार्यशाला चल रही है। प्रियंका जी के कार्यक्रम के अलावा कुछ भी रद्द नहीं हुआ है।'' उत्तर प्रदेश में मार्च में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने वाली प्रियंका गांधी वाद्रा ने “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा दिया था और 2024 आम चुनावों के लिए पार्टी में नयी जान फूंकने की उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। 

बीते विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की 403-सदस्यीय विधानसभा में महज दो सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं कपिल सिब्बल के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस का इस प्रदेश से कोई प्रतिनिधित्व नहीं रह गया है। सिब्बल ने सपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। वहीं राज्य विधान परिषद में कांग्रेस से एकमात्र सदस्य दीपक सिंह का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने जा रहा है, जिससे विधान परिषद में पार्टी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं रह जाएगा।

बुधवार दोपहर यहां पहुंची वाद्रा ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निराश नहीं होने का आग्रह किया और जीत हासिल होने तक दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करने को कहा। यह दो-दिवसीय कार्यशाला प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हो रही है, जिसमें पहले दिन कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान, आगामी नगर निकाय चुनावों, पार्टी संगठन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)