होम आजम खान के करीबी सपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जा मुक्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 2, 2022 09:40 PM

आजम खान के करीबी सपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जा मुक्त

आजम खान के करीबी सपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जा मुक्त

आजम खान के करीबी सपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ से अधिक की जमीन कब्जा मुक्त

यूपी के रामपुर में कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के कौशल गंज में नैनीताल रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ साबी का 'अपना पंजाब' नाम से होटल था। जो सरकारी जमीन पर बना हुआ था, जिसको प्रशासन ने बुलडोज़र चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही के बारे में बताते हुए एडीशनल एसपी संसार सिंह ने बताया कि उज्जवल सिंह दीदार उर्फ साबी बिलासपुर का माफिया है। इनके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग जो नैनीताल की ओर जा रहा है। उस पर एक होटल अवैध रूप से बना रखा था जिसको पुलिस प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया।

रामपुर सपा के कद्दावर नेता आजम खान के करीबी और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह दीदार उर्फ साबी के होटल पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया, जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने होटल को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया। होटल की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है। सपा नेता उज्ज्वल साबी से जिला प्रशासन पहले भी काफी जमीन कब्जा मुक्त करवा चुका है। प्रशासन ने सपा नेता को भू माफिया भी घोषित किया है।

संसार सिंह ने बताया कि इस होटल कि कीमत एक करोड़ से भी ज्यादा है उज्ज्वल सिंह दीदार को भूमफिया भी घोषित किया गया है। इस मामले में आगे अन्य विधिक कार्यवाही जारी है। गौरतलब है कि यूपी में भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। अलग अलग जिलों में प्रशासन का बुलडोजर लगातार गरज रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)