होम पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

प्रादेशिकीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Jun 2, 2022 09:52 PM

पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

 पर्यटकों के लिए खुली उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमालय की गोद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान बुधवार से पर्यटकों के लिए खोल दी गई। पहले दिन प्रकृति प्रेमियों ने रंग-बिरंगे फूलों का दीदार किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पर फूलों की घाटी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, दुर्लभ वनस्पतियों से समृद्ध उत्तराखंड के चमोली में स्थित वैली ऑफ फ्लावर्स को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार आप सभी पर्यटकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है।


प्रभागीय वन अधिकारी नंदा बल्लभ जोशी ने बताया कि पहले दिन एक विदेशी सहित कुल 75 पर्यटकों ने फूलों की घाटी का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली घाटी में जून से अक्टूबर तक करीब 500 प्रजाति के फूल खिलते हैं। इन दिनों यहां 12 प्रजातियों के फूल पूरी तरह खिले हुए हैं जो अपनी सुंदरता के कारण बरबस पर्यटकों का मन मोह रहे हैं।

वन अधिकारी ने बताया कि चारों तरफ से बर्फ से ढकी चोटियों के बीच स्थित घाटी में फूलों अलावा अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियां तथा विभिन्न प्रकार के पक्षी भी हैं। उन्होंने बताया कि फूलों की घाटी में पर्यटक अपराह्न दो बजे तक रुक सकते हैं जिसके बाद उन्हें तीन किलोमीटर दूर आधार शिविर घांघरियां लौटना होगा। फूलों की घाटी 31 अक्टूबर तक खुली रहेगी। कोविड-19 के कारण पिछले दो साल से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद थी। 2019 तक यहां हर साल करीब 20 हजार पर्यटक आते थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)