होम इमरान के बयान पर भड़के पाकिस्तानी नेता, पीएम मोदी का भी नाम घसीटा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 2, 2022 09:45 PM

इमरान के बयान पर भड़के पाकिस्तानी नेता, पीएम मोदी का भी नाम घसीटा

इमरान के बयान पर भड़के पाकिस्तानी नेता, पीएम मोदी का भी नाम घसीटा

इमरान के बयान पर भड़के पाकिस्तानी नेता, पीएम मोदी का भी नाम घसीटा

ऐसा लगता है कि इमरान खान को सत्ता इतनी प्यारी है कि उससे दूर रहकर वे छटपटा रहे हैं। इसकी बानगी उनके बयानों और उनके क्रियाकलापों में दिख रही है। इसी कड़ी में उन्होंने पाकिस्तान और वहां की सरकार को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि उनके देश में हड़कंप मचा हुआ है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ समेत कई बड़े नेताओं ने इमरान खान पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने तो इस मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम घसीट लिया है।
शरीफ बोले- सीमा पार मत करो इमरान नियाजी
दरअसल इमरान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहबाज शरीफ सरकार के चलते पाकिस्तान के तीन टुकड़े हो जाएंगे। इसके बाद वे नेताओं के निशाने पर आ गए। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपने एक ट्वीट में कहा कि मैं फिलहाल तुर्की में समझौते कर रहा हूं। इमरान देश को खुलेआम धमकी दे रहे हैं। यह सिद्ध करने के लिए कि इमरान नियाजी प्रधानमंत्री पद के काबिल नहीं थे, उनका ताजा इंटरव्यू इसकी मिसाल है। अपनी राजनीति करो लेकिन सीमा पार मत करो। पाकिस्तान के टुकड़े होने की बात मत करो।
जरदारी ने कहा कि मोदी जैसी भाषा बोल रहे
इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा कि इमरान खान की भाषा किसी पाकिस्तानी की नहीं बल्कि मोदी की भाषा लग रही है क्योंकि कोई भी पाकिस्तानी पाकिस्तान को तीन टुकड़ों में तोड़ने की बात नहीं कह सकता। जरदारी ने इमरान खान को नसीहत देते हुए कहा कि सत्ता ही सब कुछ नहीं है। बहादुर बनो और खुद के पैरों पर खड़े होकर राजनीति करो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को टुकड़ों में तोड़ने की इच्छा तब तक पूरी नहीं हो सकती, जब तक हम और हमारे वंशज जिंदा हैं। कयामत के दिन तक पाकिस्तान का वजूद रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)