होम कटरी किंग कल्लू डकैत को तमंचा बनाकर बेचने बाला गिरफ्तार
बंदूक बनाने का मास्टरमाइंड श्यामलाल बढ़ई जो कि आज पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई बर्षों से तमंचा और बंदूक बनाने का काम कर रहा था। पहले वह कटरी में संचालित कल्लू डकैत गैग के लिये तमंचे और बंदूकें बनाकर बदमाशों को बेचता था
शाहजहांपुर।(Nandlal Singh) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध असलाह बनाने बालो के खिलाफ शुरू किए गए अभियान मे थाना मदनापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामगंगा नदी के किनारे तमंचा फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और भारी फोर्स के साथ तमंचा फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां पुलिस ने तमंचा बनाते हुए एक शख्स को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तमंचा फैक्ट्री के सभी तमंचे और बंदूकें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं । फैक्ट्री से हथियार बनाने के उपकरण भी भारी मात्रा में बरामद हुये हैं। मदनापुर पुलिस को रामगंगा नदी के किनारे बरूआ के डब्बर में चल रही तमंचा फैक्ट्री से एक अवैध रायफल 315 बोर , दो तमंचे देशी 12 बोर , दो तमंचा देशी 315 बोर , दो तमंचे अधबने , दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस 12 बोर , दो जिंदा व दो खोखा कारतूस 315 बोर , आठ नाल व शस्त्र बनाने के तमाम उपकरण मिले हैं। पुलिस ने श्यामलाल बढ़ई जोकि तमंचा और बंदूक बनाने का मास्टरमाइंड है उसे भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।तमंचा और बंदूक बनाने का मास्टरमाइंड श्यामलाल बढ़ई जो कि आज पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई बर्षों से तमंचा और बंदूक बनाने का काम कर रहा था। पहले वह कटरी में संचालित कल्लू डकैत गैग के लिये तमंचे और बंदूकें बनाकर बदमाशों को बेचता था। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।