होम यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अखिलेश की पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार्यवाही स्थागित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2022 10:21 PM

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अखिलेश की पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार्यवाही स्थागित

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अखिलेश की पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार्यवाही स्थागित

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अखिलेश की पार्टी का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार्यवाही स्थागित

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 18वें सत्र के पहले दिन सपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधानमंडल के सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और वेल में उतर आया। खासतौर पर सपा सदस्य सरकार विरोधी नारों की तख्ती लेकर सदन में आए थे। उन्होंने राज्यपाल गो-बैक-गो बैक के नारे लगाए। वहीं महंगाई, आवारा पशुओं से बचाने को लेकर जमकर नारेबाजी की।


यूपी विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकारों से बात करते हुए विधायकों ने कहा कि मैं सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं। मैं उनसे राज्य के विकास के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने का आग्रह करता हूं।  उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि 2022-23 के लिए राज्य का बजट 26 मई को पेश किया जाएगा। सरकार उन मुद्दों पर चर्चा करने और उनका जवाब देने के लिए तैयार है, जिन्हें विधानसभा के सदस्य उठाएंगे। लेकिन सत्र शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा में प्रदर्शन करते दिखे। 

राज्यपाल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही करीब 11.04 बजे सदन में पहुंच गईं। उन्होंने अपना अभिभाषण शुरू ही किया था कि विपक्ष खासतौर पर सपा, कांग्रेस व बसपा के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। सपा के सदस्य महंगाई की यह सरकार नहीं चलेगी...। आवारा पशुओं से बचाओं, महिलाओं का सम्मान नहीं कानून का राज नहीं, विपक्ष पर झूठे मुकदमे खत्म करो... जैसे नारों की तख्तियां लिए हुए थे। उन्होंने कई बार नारे लगाते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। सपा के कई सदस्यों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था बुलडोजर का भय दिखाकर जनता से लूट बंद करो..।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)