होम उत्तर प्रदेश में विकास की भव्य इमारत तैयार करेगी योगी सरकार: आनंदीबेन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2022 10:14 PM

उत्तर प्रदेश में विकास की भव्य इमारत तैयार करेगी योगी सरकार: आनंदीबेन

उत्तर प्रदेश में विकास की भव्य इमारत तैयार करेगी योगी सरकार: आनंदीबेन

उत्तर प्रदेश में विकास की भव्य इमारत तैयार करेगी योगी सरकार: आनंदीबेन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी सरकार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि अगले पांच सालों में राज्य को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए निवेश को प्रोत्साहन और आधारभूत अवसंरचना को सुदृढ़ीकरण की दिशा में काम किया जाएगा। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने महंगाई, किसानों की समस्या समेत तमाम मुद्दों को लेकर जबरदस्त हंगामा किया और वेल पर आकर नारेबाजी की।
विपक्ष के हंगामें के बीच श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने अपने उदबोधन में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बधाई देते हुए कहा कि अगले पांच साल में अब सुशासन को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार की स्वयं से प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की नींव डालने का कार्य किया गया है जबकि अगले पांच वर्षों में इसी नींव पर विकास की भव्य इमारत आकार लेगी।करीब एक घंटे के अभिभाषण में उन्होने प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था को सराहना करते हुए विभिन्न पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर खुशी जताई। उन्होंने आवास से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान सहित सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन की टाइमलाइन तय करते हुए काम होगा और परफॉर्मेन्स बेस्ड कार्यों पर फोकस किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)