होम लखनऊ मौसम अलर्ट : शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में आंधी, झमाझम बारिश और दिन में हो गई रात
लखनऊ मौसम अलर्ट : शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में आंधी, झमाझम बारिश और दिन में हो गई रात
राजधानी लखनऊ में आंधी बारिश के साथ ही काली घटाएं छाई है। कुछ स्थानों पर हवाओ संग बारिश हो रही है। तेज हवा से मक्का की फसल को नुकसान है। इसके अलावा तोरई, लौकी, करेला की बेल को नुकसान है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार के लिए 8:30 बजे के बाद मौसम का रुख बदल गया। पहले ठंडी हवाएं चली इसके बाद आसमान में काली घटाएं छा गई और फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। शहर से लेकर शाहजहांपुर,बिल्सी, बिसौली, उझानी, अलापुर, दातागंज समेत अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर छोटे पेड़ गिर गए हैं और बिजली भी गुल हो गई है। शहर के निचले हिस्सों में जल भराव की समस्या होने लगी है। कार्यालयों में जाने वाले लोग मौसम में सुधार का इंतजार कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।