होम नगर निकाय चुनाव में नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी कांग्रेस, जोनवार बैठकों का दौर शुरू
नगर निकाय चुनाव में नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी कांग्रेस, जोनवार बैठकों का दौर शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मात्र दो सीटों पर सिमटी कांग्रेस आगामी निकाय चुनावों में जनसमर्थन हासिल करने के लिये नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। इसके लिये पूरे राज्य में जोन वार बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है।
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इन बैठकों में ब्लॉक स्तर तक के सभी विभागों, प्रकोष्ठों, के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। निकाय चुनाव सम्बन्धित होने वाली मीटिंगों के लिए पार्टी ने सात जोन चिह्नित किये हैं जिसमें एक जोन लखनऊ में ये मीटिंग संपन्न हो चुकी है। आगामी 24 मई को बरेली और 25 मई को मेरठ और जालौन में होने वाली है।उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव लड़ने के लिए कुछ मानक तैयार किये हैं, पार्टी, चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया अपना रही है, इस आवदेन के साथ चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने समर्थन के लिए उचित संख्या में लोगों को जुटाना होगा और उनका पूर्ण विवरण फॉर्म में लिखनी होंगी। यह संख्या अभी तक 300 रखी गयी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।