होम ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर AC वाला तंज, दे डाली नसीहत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 23, 2022 10:28 PM

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर AC वाला तंज, दे डाली नसीहत

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर AC वाला तंज, दे डाली नसीहत

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर AC वाला तंज, दे डाली नसीहत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद से ही अपनों की बगावत से घिरे हुए हैं। चाचा शिवपाल यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान के बागी रुख से परेशान अखिलेश यादव क लेकर सपा गठबंधन सहयोगी ओपी राजभर ने वह बात कह दी है जो अभी तक भारतीय जनता पार्टी के नेता कहा करते थे। ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को एसी की हवा छोड़कर जनता के बीच जाने की नसीहत दे डाली है। गौरतलब है कि बीजेपी भी अखिलेश यादव पर महज ट्विटर की राजनीति करने का आरोप लगाती रही है। ऐसे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) चीफ की ओर से कही गई बात अखिलेश यादव को असहज कर सकती है।ओपी राजभर ने रविवार शाम मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव को सलाह दी कि उन्हें बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलना चाहिए। ओपी राजभर ने कहा, ''उनको (अखिलेश यादव) निकलना चाहिए। क्षेत्र में जाना चाहिए। उनको भी मीटिंग करनी चाहिए। उनको भी अपने नेताओं से मिलना चाहिए। अब निकल रहे हैं, हम जा रहे हैं उनको निकालेंगे।'' 
आजम की नाराजगी से इनकार
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से आजम खान की नाराजगी की खबरों के खंडन की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। राजभर ने कहा, ''अभी हमने भी उनके बयान को सुना है। ऐसा कुछ नहीं है। कोई नाराज होकर कहां जाएगा।'' राजभर पहले भी आजम खान की नाराजगी को खारिज करते रहे हैं। उन्होंने जेल में जाकर आजम खान से मुलाकात की बात कही थी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आजम खान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)