होम शाहजहांपुर में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं,शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध एस्मा लागू कर की जाएगी कार्यवाही:एडीएम वित्त/राजस्व

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 18, 2023 01:46 AM

शाहजहांपुर में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं,शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध एस्मा लागू कर की जाएगी कार्यवाही:एडीएम वित्त/राजस्व

विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है। एडीएम वित्त/राजस्व ने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध एस्मा लागू कर की जाएगी कार्यवाही

शाहजहांपुर में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं,शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध एस्मा लागू कर की जाएगी कार्यवाही:एडीएम वित्त/राजस्व

शाहजहाँपुर।अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व) त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 द्वारा दिनांक 16.03.2023 से 72 घंटे की सांकेतिक हड़ताल किये जाने के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 33/11 के.बी. कुल 43 उप केन्द्रों पर विद्युत कर्मी तथा 751 संविदा कर्मी सुचारू रूप से कार्य सम्पादित कर रहें हैं। एहतियात के तौर पर कार्य कर रहें कर्मचारियों/संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु जनपद के 43 उप केन्द्रों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गयी है तथा नगर मजिस्ट्रेट व सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद में विद्युत हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं है।

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की समस्या से निपटने हेतु आई०टी०आई०/जी०टी०आई० के अप्रेंटिस विद्यार्थियों के अतिरिक्त विद्युत वितरण निगमों के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में कार्यदायी संस्थानों के मानव संसाधन का जनपदवार उपलब्ध कराये गये व्यक्तियों की सेवायें ली जा सकेगी। अपर जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुये कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों के विरुद्ध नियमानुसार एस्मा लागू कर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)