होम UP Politics: ओवैसी और बाबा रामदेव के बयान पर भड़कीं आराधना मिश्रा, INDIA गठबंधन को लेकर भी दिया बड़ा बयान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 27, 2026 06:10 PM

UP Politics: ओवैसी और बाबा रामदेव के बयान पर भड़कीं आराधना मिश्रा, INDIA गठबंधन को लेकर भी दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचीं।

UP Politics: ओवैसी और बाबा रामदेव के बयान पर भड़कीं आराधना मिश्रा, INDIA गठबंधन को लेकर भी दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंचीं। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही INDIA गठबंधन और स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पूछे गए सवालों पर भी अपनी बात रखी।

ओवैसी और छोटी क्षेत्रीय पार्टियों पर आराधना मिश्रा का हमला

योग गुरु बाबा रामदेव की ओर से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आराधना मिश्रा ने जाति, बिरादरी और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओवैसी हों या उनके जैसी छोटी क्षेत्रीय पार्टियां, जो जात बिरादरी और धर्म के नाम पर राजनीति करती हैं, वे ये राजनीति नहीं बल्कि इस देश को बांटने का काम करते हैं।

'कांग्रेस पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो सब को साथ लेकर चलती है'

आराधना मिश्रा ने कांग्रेस की विचारधारा का जिक्र करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो सब को साथ लेकर चलती है."

वहीं, अपनी जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को साथ लेने के सवाल पर उन्होंने नाराजगी जताई। आराधना मिश्रा ने सवाल किया कि यह बात कहां से आई? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से बहुत सारे लोग मिलते रहते हैं, लेकिन किसी को गठबंधन में शामिल करने का फैसला INDIA गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व करेगा।

INDIA गठबंधन में शामिल होने का फैसला कौन करेगा?

आराधना मिश्रा ने INDIA गठबंधन के गठन और उसमें शामिल होने के फैसले को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन कोई यूपी में नहीं बना है. इंडिया गठबंधन इस देश की राजधानी में हर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लेकर बनाया था. अगर कोई उसमें रहना चाहता है तो गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व यह तय करेगा."

उनके इस बयान से स्पष्ट है कि गठबंधन में किसी पार्टी या नेता को शामिल करने का निर्णय शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर लिया जाएगा।

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर क्या बोलीं आराधना मिश्रा?

दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन की रैली को लेकर भी आराधना मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस अनुमति नहीं देती है, तब भी कांग्रेस कार्यकर्ता 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ता जब अंग्रेजों से नहीं डरे तो इस सरकार से क्या ही डरेंगे."

SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

गौरतलब है कि SIR, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। इसी विरोध के तहत विपक्ष की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने की योजना है। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने में जुटी है और आराधना मिश्रा का मुरादाबाद दौरा इसी राजनीतिक गतिविधि का हिस्सा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)