होम नवजोत सिद्धू ने बिना छुट्टी के लगातार काटी सजा, बदले में डेढ़ महीने पहले रिहाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2023 09:12 PM

नवजोत सिद्धू ने बिना छुट्टी के लगातार काटी सजा, बदले में डेढ़ महीने पहले रिहाई

नवजोत सिद्धू ने बिना छुट्टी के लगातार काटी सजा, बदले में डेढ़ महीने पहले रिहाई

नवजोत सिद्धू ने बिना छुट्टी के लगातार काटी सजा, बदले में डेढ़ महीने पहले रिहाई

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 1 अप्रैल को जेल से बाहर आ सकते हैं। रोडरेज की घटना में नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बुजुर्ग को मुक्का मार दिया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को एक साल कैद की सजा सुनवाई थी। 1988 के इस मामले में लंबी चली सुनवाई के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को यह सजा मिली थी। सजा मिलने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू लगातार जेल में ही रहे और एक भी छुट्टी नहीं ली। इसी का फायदा उन्हें मिलेगा और अब वह जेल से बाहर आने वाले हैं।

इससे पहले उनकी 26 जनवरी को ही रिहाई की उम्मीद जताई जा रही थी। इसके पीछे उनके अच्छे बर्ताव को वजह माना जा रहा था। लेकिन प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनके नाम पर विचार ही नहीं किया। नवजोत सिद्धू 20 मई 2022 को जेल गए थे, लेकिन उन्हें रिहाई के लिए 19 मई 2023 तक इंतजार नहीं करना होगा। जेल नियमों के अनुसार कैदियों को हर महीने 4 दिन की छुट्टी दी जाती है, लेकिन सिद्धू ने इस दौरान एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। इस लिहाज से उनकी सजा 48 दिन पहले मार्च के आखिर तक पूरी हो जाएगी और वह 1 अप्रैल को बाहर आ सकते हैं।

कैसे 26 जनवरी को रिहाई की टूट गई थी आस

इससे पहले 26 जनवरी 2023 को भी नवजोत सिद्धू के रिहा होने की आस जगी थी। जेल प्रशासन ने 56 लोगों की फाइल बनाई गई थी, जिन्हें अच्छे आचरण के चलते गणतंत्र दिवस के दिन जेल से रिहा होना था, लेकिन कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा नहीं गया। न यह प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ और न ही यह पंजाब राज्यपाल के पास हस्ताक्षर होने के लिए गया। पंजाब कांग्रेस का एक गुट सिद्धू के स्वागत की तैयारियों में भी जुट गया था लेकिन उनकी सारी तैयारियां धरी रह गई थी।

सिद्धू की पत्नी ने रिहाई न होने पर बोला था हमला, विरोधी भी साथ

वहीं, 26 जनवरी को जब सिद्धू की जेल से रिहाई नहीं हो पाई तो उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर जमकर पंजाब की आप सरकार के खिलाफ हमला बोला था। यही नहीं सिद्धू के विरोधी कहे जाने वाले मनीष तिवारी और अमरिंदर राजा वड़िंग ने भी मान सरकार पर वार किया था। बता दें कि NDPS और संगीन जुर्मों के अलावा एक महीने में सौंपे गए कार्य की प्रगति व कैदियों के आचरण के आधार पर 4 से 5 दिन की छूट दी जाती है। इसके अलावा कुछ सरकारी छुटि्टयों का लाभ भी कैदी को मिलता है। इस तरह नवजोत सिद्धू के खाते में कुल 48 छुट्टियां हैं और इसका लाभ उन्हें मिल सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)